माँ बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा

माँ बगलामुखी देवी शक्ति की आठ महाविद्याओं में से एक हैं। यह मंदिर साधना, शक्ति उपासना एवं हवन–पूजन के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।

Ma Baglamukhi TempleBaglamukhi HawanBaglamukhi Mata Darshan

हमारा उद्देश्य

हमारा उद्देश्य श्रद्धालुओं को माँ बगलामुखी मंदिर की महिमा से अवगत कराना तथा पूजा-पाठ, हवन, अनुष्ठान एवं धार्मिक क्रियाओं में उनकी सहायता करना है।

इस वेबसाइट के माध्यम से हम यह प्रयास करते हैं कि देश-विदेश में निवास कर रहे श्रद्धालु भी माँ की कृपा प्राप्त कर सकें और मंदिर में होने वाले हवन-पूजन की जानकारी एवं सुविधा सरलता से प्राप्त कर सकें।

हवन एवं पूजा सेवाएँ

इस साइट के माध्यम से आप माँ बगलामुखी मंदिर में निम्नलिखित सेवाओं के लिए संपर्क कर सकते हैं:

  • सूक्ष्म हवन
  • संपूर्ण हवन
  • महायज्ञ हवन
  • अनुष्ठान एवं विशेष पूजा
  • मिर्ची हवन
  • ऑनलाइन दर्शन एवं आरती

माँ बगलामुखी आरती एवं दर्शन

हमारी आस्था

हमें पूर्ण विश्वास है कि माँ बगलामुखी की सच्चे मन से की गई साधना, पूजा एवं हवन से जीवन की सभी बाधाएँ दूर होती हैं।

यह वेबसाइट पूर्णतः सेवा भाव से बनाई गई है ताकि श्रद्धालुओं को सही जानकारी, मार्गदर्शन एवं आध्यात्मिक सहयोग प्राप्त हो सके।